#LucknowNews: कुकरैल नदी के किनारे सौमित्र वन में पौधारोपण, मुख्यमंत्री ने किया जन अभियान-2024 का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधारोपण कर पौधारोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा। 20 जुलाई को एक बार फिर पूरा प्रदेश वृक्षारोपण के महाभियान से जुड़ गया। इस बार 36.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी विभागों को सहयोग भी लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस अभियान से सबको जुड़ना होगा। सभी लोग पेड़ लगाएं। आने वाले दिनों में यहां एक नाइट सफारी बनेगी। लखनऊ के कुकरैल क्षेत्र को डेवलप किया जायेगा। ताकि बेहतर पर्यटन स्थल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर बसे 2100 लोगों को आवास भी दिलाने का काम किया गया। लक्ष्मण नगरी में सौमित्र वन लगाया जा रहा है। इस अभियान में सरकार के सभी विभाग लगे हैं। सभी जनप्रतिनिधि भी जुटे हुए हैं। राज्य के सभी जिलों में अभियान चल रहा है। राज्य सरकार जगह जगह वाटिका विकसित होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अकबर नगर सौमित्र वन के रूप में नई पहचान बनाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर सभी प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि अपने-अपने जनपदों में इस जन अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। इस जन अभियान में आमजन के साथ-साथ आधे दिन तक सभी सरकारी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल होंगे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |