BREAKING

#EntertainmentNews: पवन सिंह, स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज | #NayaSaveraNetwork

#EntertainmentNews: पवन सिंह, स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने किया रिलीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को लंदन के खूबसूरत लोकेशन को दिखाया गया है। टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और जैकेट पहने पवन सिंह इस गाने में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं वेस्टर्न ड्रेस में स्मृति सिन्हा अपनी कातिल अदा से बिजली गिरा रही हैं और अपने डांस मूमेंट से सबको दीवाना बना रही हैं। वहीं पवन सिंह स्टाइलिश लुक में अपने चिर परिचित अंदाज में डांस करके अपने फैंस व ऑडियंस को क्रेजी बना रहे हैं। इस गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। इस गाने का फिल्मांकन लंदन के बहुत ही मनोरम स्थल पर किया गया है। 


गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा की ये गाना बेहद ही खास अंदाज में शूट किया गया था। जो दर्शकों के बीच तहलका मचा रहा जाए। गाना बहुत ही शानदार है जो दर्शकों की जुबान पर बहुत जल्दी ही चढ़ जा रहा है। इसे अपना प्यार और आशीर्वाद दे। 


इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह हैंडसम लुक में कहीं से आ रहे हैं, उन्हें देखते ही स्मृति सिन्हा
रोमांटिक मूड में रिझाने की कोशिश करती हैं। वह मोहक अदा के साथ ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि 'एजी देसे विदेसे घुमला, दुनियां के हर छोर... हर तरह के लईकी देखला, सांवर चाहे गोर... हेने डाला तनि नजरवा.. तो पवन सिंह जवाब देते हुए कहते हैं कि 'हे धन मन भवेला सिंगरवा, जान मारे आँखि के कजरवा...'

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया रोमांटिक सांग 'धन मन भावे ला' भोजपुरी फिल्म 'बेवफा सनम' का है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर हैं। इसके गीतकार छोटू यादव व संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। यह पूरी फ़िल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में आप देख सकते है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : गहना कोठी प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता, व्यवसायी व समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : बीएसए कार्यालय लेखा विभाग के एकाउंटेंट रजनीश श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : एमआरसी चिल्ड्रेन स्कूल केराकत के प्रबंधक सत्यदेव सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें