BREAKING

#MumbaiNews: समाजसेवी भागवत पांडेय का निधन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई. समाजसेवी भागवत पांडेय का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में किया गया, लेकिन अन्य कार्य उनके पैतृक स्थान प्रतापगढ़ के अन्तू के समीप स्थित ग्रामसभा जलालपुर में किया जाएगा.
नवभारत के वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडेय ने कहा कि भागवत पांडेय लुधियाना में एक मिल में कार्यरत थे. गत दिवस बीमार होने पर उन्हें लुधियाना में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत अधिक खराब होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया. 




डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाये. भागवत पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने कहा कि पांडेय लुधियाना के साथ ही गांव आने पर समाजसेवा में जुटे रहते थे. इनके निधन पर परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है. इसी तरह से पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्र, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश मिश्र, प्रोफेसर डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. शिवम तिवारी एवं शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है.

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट जौनपुर के जिलाध्यक्ष तेरस यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें