#MumbaiNews: सांसद रविंद्र ने किया स्टेशन पर फूड ट्रैक स्टोर का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। पश्चिम रेलवे मुम्बई डिवीजन स्थित अंधेरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार 27 नवम्बर को नमः इंटरप्राइजेज द्वारा फ़ूड ट्रैक स्टोर खोला गया। इस स्टोर में नॉनवेज के तरह-तरह के व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। इस स्टोर का उद्घाटन सांसद रविन्द्र वायकर ने फीता काट करके किया। कार्यक्रम में नमः इंटरप्राइजेज के निदेशक जगत देव कुशवाहा, उप निदेशक शिव कुशवाहा, मैनेजर रामभोर पांडेय व रेलवे स्टेशन परिसर के कई बड़े अधिकारियों के साथ-साथ आरपीएफ के लोग भी सम्मलित हुए थे। उद्घाटन करने पहुँचे वायकर ने फ़ूड ट्रैक स्टोर की प्रशंसा किया। बता दें कि नमः इंटरप्राइजेज द्वारा रेलवे को साफ सुथरी व गुणवत्तापूर्ण खान-पान की सुविधा प्रदान की जाती है।



