#VaranasiNews: पिंडरा के किसानों की जमीन बचाने को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। पिंडरा के मानापुर गांव के किसानों की जमीन और फसल बचाने के लिए कांग्रेस जिला और महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन ने किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर किसानों के लिए न्याय की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, विनोद सिंह, राजीव राम, लोकेश सिंह, संतोष मौर्य, डॉ. विनोद सिंह पटेल, गोपाल पटेल, राकेश सिंह, संतोष पटेल, एडवोकेट धर्मेंद्र पटेल, चक्रवर्ती पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi



