BREAKING

#BareillyNews: कायस्थ चेतना मंच ने प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित | #NayaSaveraNetwork

निर्भय सक्सेना@ नया सवेरा 

बरेली। कायस्थ चेतना मंच के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल इंटरमीडिएट में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं की प्रतिभा को  सम्मानित किया गया। साथ ही कैरियर पर बच्चों को मार्गदर्शन भी दिया गया। रोटरी भवन  में हुए कार्यक्रम में  मुख्य तौर पर कैरियर मार्गदर्शक के रूप मे पधारे एल बी एस के डायरेक्टर राजेन्द्र भारती ने कहा कि सभी बच्चों मे अदम्य प्रतिभा है हर बच्चे के लिए एक स्पेशल कैरियर होता है वो जिसमें उसकी रुचि रहती है बस उस पर फोकस रहना चाहिए। जो करें वो पूरी जिम्मेदारी से करें, केवल परीक्षा ही पास ना करें वरन विषय के महारथी बने। अपनी पढ़ाई की जिम्मेदारी स्वयं लें और जुट जाएं, निश्चित सफलता मिलेगी। 



बरेली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ आलोक खरे ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।  विशेष आमंत्रित अतिथि मे शामिल अनिल सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि सम्मान अक्सर इसलिए दिया जाता है ताकि बच्चे समाज मे और आगे बढ़ें, तरक्की करें आप बच्चों को कॉमपीटेटीव परीक्षाओं मे भी भाग लेना चाहिए, बरेली से इस साल ही तीन बच्चे निकले हैं हमारा मानना है ये संख्या बढ़नी चाहिए। 

 विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. अनूप श्रीवास्तव (रिटायर आई आर एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रहे। उन्होंने बच्चो को जीवन में अपना बड़ा लक्ष्य बनाने को कहा।  इनके साथ विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिन्हा ने कहा की उन्होंने अपना जीवन छोटे कारोबार से शुरू किया। आज उनका कारोबार कई देशों  में फैला हुआ है। बरेली में उन्होंने कई लोगो का उपचार दिल्ली में करने में मदद की। आगे भी करते रहेंगे।  ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहें। 



कार्यकम के बीजेपी के महानगर अध्यक्ष  अधीर सक्सेना ने कहा कि कायस्थ चेतना मंच का ये कार्यक्रम काबिलेतारीफ है जिन बच्चों का आज सम्मान हो रहा है यह  चित्रगुप्त समाज के बंशज हैं राष्ट्र की धरोहर हैं। निश्चित रूप से इनका मनोबल अब हाई रहेगा और वो जीवन भर कुछ और अच्छा करने को तत्पर रहेंगे, आयोजकों को साधुवाद।   

कार्यकम संयोजक डा.पवन सक्सेना ने कहा कि हम चेतना मंच के पदाधिकारी आप सब गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट करते हैं, साथ ही सभी का स्वागत व अभिनंदन, आज कमाल ये है कि मंच पर सभी मेष राशि के अतिथि विराजमान हैं। मैं देख पा रहा हूं मुझे जीवन के अनुभवो से समझ आयीं बात सिर्फ सर्टिफिकेट या सम्मान तक सीमित नहीं है ब्लकि य़ह एक जिम्मेदारी है जो आपके कंधों पर आ रहीं है, आप देश के महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलिए देश को अगर महान बनाना है तो। एक काम औऱ करें एक डायरी लिखिए जिसमें अपनी कमियां लिखे और उनको दूर करने का प्रयास करने करें, ईश्वर आप सबकी सहायता करे। 

सम्मानित होने वाले बच्चों में वंशिका सक्सेना, क्षितिज जौहरी, वैष्णवी सक्सेना, पलक सक्सेना, कुशाग्र सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, रचित सक्सेना आदि 50 बच्चे तथा बी एड से जूही जौहरी शामिल रहे।  सहयोगी पदाधिकारियों में अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, आलोक खरे, निर्भय सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, वी के सक्सेना, अखिलेश कुमार, राजीव अस्थाना, चमन सक्सेना, प्रकाश सक्सेना,  सक्सेना, रितु सक्सेना, शशि सक्सेना, डॉ पूजा सक्सेना, अनीता मुकेश,  संभव शील, मुकेश सक्सेना, जया सक्सेना आदि प्रमुख रहे। 

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें