#LucknowNews: अखिलेश से मिले जितेंद्र सिंह बबलू | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। अयोध्या के बीकापुर से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके चलते अयोध्या जिले की सियासत गर्मा गई है। फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने यह मुलाकात करवाई। वह खुद उन्हें अखिलेश यादव से मिलवाने लखनऊ ले आए। माना जा रहा है कि जितेंद्र सिंह जल्द सपा में शामिल हो सकते हैं। इसे सपा की क्षत्रियों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 

यही नहीं सपा के बागी विधायक अभय सिंह के प्रभाव की काट के तौर पर जितेंद्र सिंह को पेश किया जा सकता है। खुद अवधेश प्रसाद खासे सक्रिय हैं। उनकी रिक्त विधानसभा सीट मिल्कीपुर में उनके बेटे को टिकट मिलने की संभावना है। ऐसे में वहां जीत सुनिश्चित करने के लिए भी अवधेश प्रसाद, जितेंद्र सिंह को पार्टी में लाने के लिए सक्रिय हैं। उनके स्थानीय प्रभाव का इस्तेमाल आगे किया जा सकता है।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें