#JaunpurNews : पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक पालीवाल का हुआ स्थानान्तरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में कार्यरत पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल का स्थानांतरण गैर मण्डल हो गया। लगभग 8 वर्ष के कार्यकाल में डा. पालीवाल अपने कार्य और व्यवहार से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय चिकित्सक रहे। लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित डा. पालीवाल पहली बार सन् 2016 में बतौर पशु चिकित्साधिकारी राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में तैनात हुए।पशुओं की शल्य चिकित्सा और उपचार में सिद्धहस्त डा. पालीवाल कुछ ही समय बाद क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आस—पास के जिलों के पशुपालकों में भी अपनी लोकप्रियता हासिल कर लिये। सर्वश्रेष्ठ पशु चिकित्सक के अलावा बेजुबानों के पोषण एवं संरक्षण विषयक निबंध लेखन में भी डा. पालीवाल कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत हो चुके हैं जिनमें दो बार लुई पाश्चर अवार्ड, डा. एमएल मदान अवार्ड, सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान व पूर्वांचल गौरव सम्मान समेत प्रशस्ति पत्र आदि से नवाजे जा चुके हैं। जहां उनके स्थानांतरण की खबर पाते ही पशुपालकों में मायूसी छा गई, वहीं उनके मित्र और शुभचिंतकों ने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।
![]() |
| Ad |
| विज्ञापन |
