BREAKING

#JaunpurNews : एसएस पब्लिक सिद्दीकपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक अलंकरण समारोह | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : एसएस पब्लिक सिद्दीकपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक अलंकरण समारोह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एसएस पब्लिक सिद्दीकपुर में शनिवार को वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता सिंह, प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम माता सरस्वती और बाबू जी के प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किये। इसके बाद स्कूल के नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैच व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम को कुशलपूर्वक सम्पन्न होने पर सभी को धन्यावाद ज्ञापित किया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह के सहयोग के द्वारा यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण एवं छात्र मौजूद रहे।





नया सबेरा का चैनल JOIN करें