BREAKING

#JaunpurNews : नगर पंचायत कचगांव को मिलेगी अब शहरी बिजली व्यवस्था | #NayaSaveraNetwork

  • कचगांव नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज अहमद खान का प्रयास लाया रंग

नया सवेरा नेटवर्क

कचगांव, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में काफी दिनों से बिजली व्यवस्था के दिक्कत चल रही थी। यहां कचगांव के लोगों को पहले ग्रामीण बिजली की व्यवस्था मिलती थी। विदित हो कि नगर पंचायत कचगांव के चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने विद्दुत विभाग के एक्सईएन को पत्र देकर लगातार आग्रह किया था। मंगलवार को नगर पंचायत को शहरी बिजली व्यवस्था देने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य शुरू कर दिया गया जिससे अब नगर पंचायत कचगांव को भी शहरी बिजली व्यवस्था मिलने शुरू हो जाएगी। मंगलवार को चेयरमैन फिरोज अहमद खान बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ खुद मौजूद होकर शहरी विद्युतीकरण के लिए कार्य करवाये। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन के इस प्रयास पर प्रसन्नता जाहिर किया। इस दौरान चेयरमैन फिरोज अहमद खान, सभासद शमीम अहमद, लाइनमैन गिरीश चंद शुक्ला, मोहम्मद कैश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#JaunpurNews : नगर पंचायत कचगांव को मिलेगी अब शहरी बिजली व्यवस्था | #NayaSaveraNetwork

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें