#JaunpurNews : बिजली कटौती का मामला सदन में उठाऊंगीः डा. रागिनी | #NayaSaveraNetwork
- विधायक रागिनी ने चौपाल लगाकर सुनीं जनसमस्याएं
- नहरों में पानी को लेकर जलशक्ति मंत्री को लिखा पत्र
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय डाक बंगले पर मछली शहर विधानसभा क्षेत्र में बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं के निवारण के लिए क्षेत्रवासियों के साथ मछली शहर के विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने चौपाल लगाई। शुक्रवार-शनिवार से लगातार विधायक जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या पूरे प्रदेश की समस्या हो गई है। 29 जुलाई से चलने वाले सत्र में मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। अगर बिजली का हाल यही रहा तो किसानों की आय दुगनी कराने का वायदा करने वाली सरकार किसानों को कर्ज में डाल देगी।
पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान कराया। साथ ही कहा कि धान की रोपाई का समय है किसी भी हाल में बिजली की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्रवासियों की बिजली और बिल की समस्याओं का भी निस्तारण कराते हुये विधायक ने कहा कि नहरों में पानी छोड़ने और बिजली कटौती रोकने को लेकर पहले ही जल शक्ति मंत्री को और प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि मछलीशहर रजवाहा नहर, डगरिया गांव- समाधगंज नहर, शारदा सहायक खंड, पल्टू से समाधगंज नहर, सरावा खजुरी माइनर, किशुनपुर नहर आदि में पानी की समस्या बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के किसानों की आमदनी कृषि पर ही निर्भर है। उन्होंने जनता की कई समस्याओं को सुना और मौके पर आए अधिकारियों से और संबंधित अधिकारियों को फोन कर मामले का निस्तारण कराया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने नियमित करने समेत अन्य कई मांगों के संबंध में विधायक को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

































%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)



%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

