#JaunpurNews : दस लोगों को पुलिस ने विवाद व मारपीट में किया गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के विभिन गांवों में मारपीट की घटनाओं में दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान कर दिया गया। मालूम हो कि क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव के सादात मसौडा वार्ड में गोरख नाथ तथा सुशीला देवी के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई जिसमें दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। नवाबाद जंगल गांव में रामजी निषाद व शिवकुमार के बीच विवादित जमीन पर मड़हा रखने को लेकर मारपीट हुई। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के महरुपुर गांव रमेश चौहान तथा सुनीता देवी के बीच खेत के मेड़ काटने के विवाद को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। गद्दीपुर गांव में अमित यादव व सुखराम यादव के बीच जमीन में जुताई को लेकर मारपीट हुई। जमैथा में हर्षद व रितिक के बीच मारपीट हुई। थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान किया गया है।
![]() |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
