#JaunpurNews :सर्वांगीण, समावेशी विकास पर ध्यान देने वाला बजट : सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork
- एंजल टैक्स को समाप्त करने की केंद्रीय बजट घोषणा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर : अशोक चौरसिया
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में 'बजट पर चर्चा' की संगोष्ठी सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी और मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बजट की प्रशंसा की और इसके विजन तथा सर्वांगीण एवं समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। केंद्रीय बजट 2024-25 रोजगार और अवसरों के एक नए युग की शुरुआत करके भारत को एक विकसित देश के रूप में उभरने की गति को बढ़ावा देगा यह बजट कई मायनों में अद्वितीय है और इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की सर्वांगीण और समावेशी विकास के लिए नौ प्रमुख प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रेखांकित करके भारत के विकास को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर आयात शुल्क माफ करने तथा दो अन्य पर शुल्क कम करने से इन खनिजों पर निर्भर घरेलू कंपनियों की इनपुट लागत कम होगी, प्रसंस्करण और शोधन में निवेश आकर्षित होगा तथा डाउनस्ट्रीम उद्योगों के विकास को समर्थन मिलेगा। यह कदम भू-राजनीतिक अशांति के वैश्विक रुझानों के कारण आयात पर निर्भरता और आपूर्ति जोखिमों के बढ़ते स्तर से भारत को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है।
मुख़्य वक्ता के रूप मे जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि एंजल टैक्स को समाप्त करने की केंद्रीय बजट घोषणा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो भारत में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि फोन, मोबाइल पीसीबीए और चार्जर पर सीमा शुल्क में कटौती तथा डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना मॉडल का अन्य क्षेत्रों में विस्तार करने से विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण में मदद मिलेगी केन्द्रीय बजट की व्यापक संभावनाओं की सराहना करते हुए इस बात पर बल दिया कि यह समाज के लगभग हर वर्ग को छूता है यह बजट समावेशिता, नवीनता और प्रभाव का परिचायक है। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

































%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)



%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

