#JaunpurNews : वर्ग विशेष रणनीति के तहत बढ़ा रहा जनसंख्या : फलाहारी महाराज | #NayaSaveraNetwork
- 'जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन' का कलेक्ट्रेट में धरना
जौनपुर। 'जनसंख्या समाधान फाउण्डेशन' के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश संरक्षक रामप्रीत मिश्र फलाहारी महाराज के नेतृत्व में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इस दौरान जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीय असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे सम्भावित गृह युद्ध के खतरे को रोकने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्धाधुन्ध संतानोत्पत्ति करने की प्रवृत्ति पर 'जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक-एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकती है। एक वर्ग विशेष द्वारा रणनीति के तहत जान-बूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और सनातन समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण देश के अनेक भागों में 6 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झुकता दिखने लगा है। भारत जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है परन्तु पूर्व की सरकारों की विभाजन के तुरन्त बाद से जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर अरविन्द गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय पाण्डेय, कुंवर दूबे जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक सिंह, प्रदीप मिश्रा, अरविन्द मिश्र, शुधांशू मिश्रा, बालकृष्ण साहू, विशाल मौर्या, सुशांत गुप्ता, चन्दन गुप्ता, जितेन्द्र सिंह चौहान, कृष्ण कुमार उपाध्याय, आजाद शुक्ला, संजय शुक्ला, चंचल गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। धरना की अध्यक्षता फलाहारी महाराज एवं संचालन अरविन्द मिश्रा ने किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)