#JaunpurNews : सेवा पखवारा में वृद्धा आश्रम में किया फल वितरण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा स्थापना दिवस पर सेवा पखवारा के अंतर्गत द्वितीय कार्यक्रम वृद्धा आश्रम में फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प दीप अर्पित कर वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि परिषद द्वारा पूरे देश में संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश जयंती से लेकर 10 जुलाई को स्थापना दिवस तक सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जौनपुर शाखा द्वारा वृद्धा आश्रम में फल बिस्किट का वितरण किया जा रहा है। निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि किन्हीं कारणवश वृद्धा आश्रम में रह रहे माता-पिता तुल्य लोगों के बीच आना और उनकी सेवा करना परम सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर आशुतोष पाठक संतोष अग्रहरी राजेंद्र सिंह भगेलू सेठ नंदलाल लालता मिश्र राजेंद्र शुक्ला रवि चौबे सहित तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी ने किया। आभार प्रकल्प प्रमुख ध्रुव जायसवाल ने व्यक्त किया।.
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
