#JaunpurNews : ऋचा को मिला जेसीआई की सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : ऋचा को मिला जेसीआई की सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जेसीआई मंडल के अर्धवार्षिक सम्मेलन में जेसीआई में कार्यरत जौनपुर की इकाई जेसीआई जौनपुर क्लासिक को सर्वश्रेष्ठ अध्याय का सम्मान और अध्यक्ष को सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया गया। जेसीआई मंडल के द्वारा पीलीभीत में अर्धवार्षिक सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें जेसीआई क्लासिक ने सर्वश्रेष्ठ अध्याय के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष ऋचा, सर्वश्रेष्ठ उपाध्यक्ष प्रबंध अमित कुमार पांडे, सर्वश्रेष्ठ सचिव विनय साहू, सर्वश्रेष्ठ नवीन सदस्य साधना सिंह के साथ-साथ प्रशिक्षण, सामुदायिक विकास, व्यवसाय, जनसंपर्क एवं विपणन, लेडी जेसी, जूनियर जेसी सहित 35 अवार्ड जीत करके मंडल में इतिहास रचा। साथ ही अब तक सर्वाधिक अवार्ड जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने कहा कि जिस तरह से जेसीआई क्लासिक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है भविष्य इसका बहुत ही उज्जवल है। इतने अवार्ड जीत कर व सम्मान पाकर अभिभूत हुई अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने कहा कि सदस्यों का साथ है जो जेसीआई क्लासिक आज मंडल के सर्वोत्तम स्थान पर है। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया ने कहा कि अब जेसीआई क्लासिक और अध्यक्ष ऋचा गुप्ता से मंडल की उम्मीदें और भी बढ़ गई है। उप मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह ने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यक्षेत्र में जेसीआई क्लासिक जैसी संस्था मिली। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, अविनाश गोयल, पूजा गोयल, वृहद गुप्ता समेत मंडल की तरफ से समस्त मंडल अधिकारी, पूर्व मंडल अधिकारी व कई राष्ट्रीय एवं पूर्व राष्ट्रीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल सचिव गौरव अरोड़ा ने सभी को धन्यवाद किया।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*NEHRU BALODYAN SR. SECONDARY SCHOOL | KANHAIPUR, VAN VIHAR ROAD, JAUNPUR | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें