BREAKING

#JaunpurNews : सवा 5 करोड़ रूपये वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क तालाब में तब्दील | #NayaSaveraNetwork



पानी में प्रधानमंत्री सड़क को खोजने में राहगीर परेशान

पानी लगने वाली जगह पर लगाना था कंक्रीट ब्रिक्स मगर पैसा बचाने के चक्कर में कर दिया पिच

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। डोभी क्षेत्र से होकर गुजरने वाले वाराणसी—आजमगढ़ मार्ग के किलोमीटर 34 के बजरंगनगर बाजार पुरब से सवा 5 करोड़ वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क तालाब में तब्दील हो गई। जी हाँ, यह वही मार्ग है जिसे कार्यदायी संस्था एके कंस्ट्रक्शन वाराणसी मई 2021 से लगातार 4 साल से बना रहा है। वह भी अपने एक साथी ठेकेदार अभिमन्यु सिंह द्वारा कार्य की गुणवत्ता व मानक का आलम यह है कि एक तरफ सड़क बन रहीं तो दूसरे तरह पिच उखड़कर गड्ढे में तब्दील हो रही है। अभी 4 दिन पहले तरांव गाँव में सौ मीटर पिच किया गया था, उसी पिच पर करीब एक फिट बरसात का पानी जमा हो गया। राहगीर प्रधानमंत्री सड़क को पानी में खोजते रहे। यहाँ जितनी भी पिच हुई थी, सब गिट्टी उखड़कर किनारे लग गई। यही नहीं, पौने 8 किलोमीटर सड़क में पानी लगने वाली 4 जगह अमुवार, जरासी, दलित बस्ती, लोहराखोर (ब्रह्म बाबा) बाजार व तरांव गाँव में एक फिट मोटा एक फिट लंबा कंक्रीट का ब्रिक्स लगाना था परंतु ठीकेदार पैसा ज्यादा बचाने के चक्कर में कंक्रीट ब्रिक्स लगाने के बजाय सीधे पिच कर दिया। वह भी वगैर सड़क ऊंचा किया। नतीजा जगह—जगह एक से डेढ़ फिट पानी इस मार्ग पर लगा हुआ है। लोगों की मानें तो जिस विभाग की देख—रेख में यह कार्य चल रहा है, वह विभाग अपना हिस्सा लेकर किनारे हो गया है। विभाग के अधिकारी कार्यस्थल पर तभी आते हैं जब उन्हें सड़क के साथ मोबाइल सेल्फी लेना होता है। यह प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क भ्रष्टाचार की पूरी कहानी बयां कर रहा है। कुल मिलाकर 3 जिलों को जोड़ने वाला यह मार्ग सरकारी विभाग व ठेकेदार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें