#MumbaiNews: जसपाल कौर बांगा का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: जसपाल कौर बांगा का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुम्बई। मुम्बई के वडाला दोस्ती एकर्स मुम्बई पब्लिक हिन्दी शाला महाडिक 1 की आदर्श प्रधानाध्यापिका जसपाल कौर का वयानुरूप सेवासम्पूर्ति समारोह गतदिनों सम्पन्न हुआ। गौरतलब है कि कौर का सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के लिए समर्पित रहा वे कुशल प्रशासक एवं आदर्श शिक्षका रही। उनके सेवा  संपूर्ति सम्मान समारोह में पूर्व प्रशासकीय अधिकारी रामहित यादव, प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे, पूर्व विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड, किरन डिसिल्वा इत्यादि मनपा अधिकारी उपस्थित रहे। 

गौरवमूर्ति का स्वागत श्रीफल पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम  व भेट वस्तु प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन रमेश यूके, और आभार प्रदर्शनआनंदा पाटिल ने किया। कार्यक्रम में बाहर से पधारे सैकड़ो शिक्षक, समाजसेवी व गणमान्य उपस्थित हुए। सभी ने अपने वक्तव्य मे उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए संस्मरण सुनाये और भावी स्वस्थ एवं सुखमय जीवन  तथा शिक्षा के प्रति समर्पित बने रहने की कामना की।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*NEHRU BALODYAN SR. SECONDARY SCHOOL | KANHAIPUR, VAN VIHAR ROAD, JAUNPUR | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें