#MumbaiNews: डॉ. वागीश को अयोध्या में मिलेगा स्वस्थ भारत सारथी सम्मान | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यकार, फिल्मकार व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वागीश सारस्वत को आगामी 21 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में स्वस्थ भारत सारथी सम्मान प्रदान किया जाएगा। स्वस्थ भारत न्यास के चेयरमेन आशुतोष कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में 19 जुलाई से 21 जुलाई 2024 तक स्वास्थ्य संसद का आयोजन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य और औषधि से संबंधित विभिन्न विषयों पर देश भर से आये प्रतिनिधि चर्चा करेंगे। इसमें केंद्र सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का समावेश है।

उल्लेखनीय है कि वागीश सारस्वत की पहचान प्रखर व्यंग्यकार के रूप में है। डॉ वागीश के तीन कविता संग्रह और सात व्यंग्य संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। चमचई की जय हो उनका सर्वाधिक चर्चित व्यंग्य संकलन है जबकि कविता संग्रह एकलव्य का अंगूठा के कारण महाराष्ट्र की राजनीति में उथलपुथल हुई और राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नामक पार्टी का गठन किया।

महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी ने  कविता के लिए संत नामदेव पुरस्कार व व्यंग्य साहित्य के लिए आचार्य रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार से वागीश सारस्वत को सम्मानित किया है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल में मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार प्रदान किया। वहीं उन्हें महाराष्ट्र गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

वागीश सारस्वत की तीन तलाक विषय पर बनाई फ़िल्म हलाला भी  खूब चर्चित रही। इस फ़िल्म को बनाने के बाद वागीश सारस्वत को जान से मारने की धमकियों का भी सामना करना पड़ा।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें