#MumbaiNews: डॉ मेघना सिंह ने किया सकारात्मक सोच पर टॉक शो का संचालन | #NayaSaveraNetwork

dr-meghna-singh-conducted-a-talk-show-on-positive-thinking
नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मेघाश्रेय फाउंडेशन अपने सामाजिक कार्यों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंह ने अपने दो बच्चों मेघना और श्रेय के नाम से बनाया। मेघाश्रेय फाउंडेशन गरीब , पिछड़े बच्चों, महिलाओं के लिए हमेशा विशेष कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है । पहली बार सीमा सिंह की बेटी डॉ मेघना सिंह ने कल अपने जीवन में पहली बार मुंबई के ताज लैंड्स एंड्स में “सकारात्मक सोच के जरिये हम बीमारियों से कैसे दूर कर सकते हैं"  विषय पर टॉक शो आयोजित किया।

उन्होंने कहा कि जिंदगी में  भाग दौड़ में थोड़ा ठहराव लाकर अपने बारे में सोचने की जरूरत है। इस सोच में अधिकतर सकारात्मकता की आवश्यकता है। अपने इस टॉक शो में डॉ मेघना ने अपने कुछ अनुभव साँझा किये। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एक ऐसा व्यवसाय है, जहां मरीज की हालत किसी भी तरह की हो सकती है , पर हमें हमेशा सकारात्मक सोच ही रखनी है। हमारा मन बहुत स्ट्रांग और पावरफुल होना चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारे शरीर की पांच ज्ञानेंद्रियां हमें बीमारियों से बचा सकती हैं, परंतु उनका सही तरीके से इस्तमाल करना आना चाहिए। आज की फ़ास्ट लाइफ में परिवार के लोगों को एक दूसरे से बात करने के लिए समय निकालना चाहिए।  उपस्थित मेहमानों के साथ डॉ मेघना ने कुछ एक्टिविटी भी कराई। 

उन्होंने आईने के सामने खड़े होकर अपने आप से पॉजिटिव बातें करने की बात भी कही।  साथ ही बच्चों और महिलाओं को स्टेज पर बुलाकर कुछ सवाल पूछें जिससे उन सभी को कैसे महसूस हुआ इसके बारे में चर्चा की।  डॉ मेघना ने कहा कि जिंदगी को स्ट्रेस्फुल नहीं बल्कि स्ट्रेसलेस बनाएं। मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंह इस अवसर बहुत ही भावुक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि आज मेरे दोनों बच्चे मेरे बहुत अच्छे दोस्त है।  हमें अपने बच्चों से ऐसे है बर्ताव करना है चाहिए और उनके अंदर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना चाहिए।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें