#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़ | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्मशान घाट यानी जीवन की अंतिम यात्रा का स्थल। यह एक ऐसी जगह है जहां हर किसी को पहुंचना पड़ता है। ऊंच-नीच, अमीर-गरीब सभी वर्ग के लोग यहां आते हैं। इसी स्थल पर लोगों को जीवन से मुक्ति भी मिलती है, जिस कारण इसे मुक्तिधाम भी कहा जाता है लेकिन इस धाम में आकर जीवन से तो मुक्ति मिल जाती है लेकिन गंदगी से मुक्ति नहीं मिलती। आज हर जगह साफ-सफाई और स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन जौनपुर शहर के पचहटिया स्थित रामघाट श्मशान घाट में गंदगी का अंबार लगा है। यहां गंदगी की जद और कुव्यवस्थाओं के बीच ही शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है, लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं है। जिला प्रशासन से लेकर नगर पालिका परिषद और जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे यहां अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर आने वालों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork

  •  घाट पर पसरी है चारों ओर गंदगी व कीचड़ 
श्मशान घाट में गोमती नदी के किनारे बने शेड के पास काफी गंदगी-कीचड़ फैली है। कूड़ा-कचरा के कारण भयंकर दुर्गंध आती रहती है। इसी बदबूनुमा माहौल में लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों के शव का अंतिम संस्कार करते हैं। शनिवार की देर रात बरसठी क्षेत्र शव लेकर आए राहुल सिंह, रिंकू सिंह, रामरतन विश्वकर्मा, भाष्कर मौर्या आदि ने बताया कि, यहां देखकर लगता है कि कभी साफ-सफाई नहीं होती है। गंदगी और हल्की सी बारिश से फैले कीचड़ के कारण शव लेकर आए लोगो को भी काफी परेशानी होती है।



#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork
  •  रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं 
वैसे तो रामघाट पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में लाखों रुपए के शिलापट्ट लगे है लेकिन श्मशान घाट में रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। रात के समय शव लेकर आनेवाले लोगों को अंतिम संस्कार करने में परेशानी होती है। अंत्येष्टि स्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों और नाविकों ने कहा कि, यहां दूर-दूर से लोग शव जलाने आते हैं। बिजली और सफाई व्यवस्था नहीं रहने के कारण रात के समय में आने वाले लोग काफी परेशान होते हैं। उन्हें रोशनी की व्यवस्था करने में दिक्कत होती है। बारिश के समय मे घाट पर कीचड़ होने से लोग आए दिन फिसल कर गिर जाते है।

#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork
  •  पंजीकरण कार्यालय रहता है रात में बंद, नहीं रखा जाता लेखाजोखा

घाट पर पंचम कहार ने कहा कि, इस श्मशान घाट में जलाए जानेवाले शवों का लेखाजोखा भी नहीं रखा जाता है।  कहीं से भी लोग शव लेकर आते हैं और जलाकर चले जाते हैं। यहां जलाने के लिए लाए जाने वाले प्रत्येक शव की पहले एंट्री होनी चाहिए, इसके बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए निरीक्षण में पंजीकरण कार्यालय बंद मिला।

  •  अंत्येष्टि स्थल पर नही है दिखा शौचालय व पीने का पानी 
श्मशान घाट के पास शौचालय का निर्माण नही कराया गया है, जिसस लोगो को शौच आदि के लिए असुविधा होती है। आस-पास के लोग नदी के तट पर शौच करके गंदगी फैलाते है। स्नान घर न होने से शव जलाने के बाद लोगों को स्नान करने में काफी परेशानी होती है। घाट पर कार्य कर रहे लोगो ने बताया कि शौचालय की बहुत ही आवश्यकता है। वही लोगो को स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था तक नही है।

  • नदी तक उतरने की नहीं व्यवस्था 

श्मशान घाट में शव को स्नान कराने के लिए नदी तक पहुंचने के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। कुछ ही दूर तक सीढ़ी का निर्माण कराया गया है, जिससे शव लेकर नीचे उतरने में लोगों को परेशानी और खतरा बना रहता है।


#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork


  • अंत्येष्टि स्थल पर चोर सक्रिय
बरसठी क्षेत्र से शव लेकर आए अजित शुक्ला बताते है कि, घाट पर चोर बहुत ही सक्रिय है शनिवार की रात शव लेकर आए थे। शव को जलाने की व्यवस्था करने लगे तभी पलक झपकते अज्ञात चोरों ने छाता, गमछा और टार्च पर हाथ साफ़ कर दिया। लोगो ने काफी खोजबीन किया लेकिन सामान और चोरों का कुछ पता नही चल सका।


#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork


#JaunpurNews : सूरत-ए-हाल : रामघाट के मुक्ति धाम में गंदगी का राज, चहुओर फैला कीचड़  | #NayaSaveraNetwork

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें