BREAKING

#MumbaiNews: कजरी महोत्सव में अनिल गलगली और महेन्द्र सिंह चौहान का सम्मान | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। स्वरसंगम फाउंडेशन व उत्तर भारतीय मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कजरी महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री व अभियान के सचिव अमरजीत मिश्र,पूर्व नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान, सुप्रसिद्ध आरटीआई एक्टीविस्ट अनिल गलगली, कजरी गायक ब्रृजेश सिंह, महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डाॅ शीतला प्रसाद दुबे, वरिष्ठ साहित्यकार हॄदयेश मयंक व हिन्दी भाषी समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति नें आयोजन को गरिमा प्रदान किया।

इस अवसर पर भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में नगर उपनगर के कवि ,पत्रकार, अध्यापक व संगीत प्रेमियों नें कजरी गायन को खूब पसंद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पूर्व नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान व अनिल गलगली का नागरिक अभिनन्दन किया गया। संस्था नें  अनिल गलगली का विरुंगला केन्द्र को वातानुकूलित कराने के प्रयास की सराहना की। मीरा भायंदर महानगर नगरपालिका की लगातार 27 वर्षों तक नगर सेवक रहते हुए सेवा करने के लिए वरिष्ठ नगर सेवक महेन्द्र सिंह चौहान का नागरिक अभिनन्दन किया। दोनों संस्थाओं की ओर से धर्मेन्द्र प्रकाश चतुर्वेदी व डाॅ हरिप्रसाद राय ने अतिथियों का स्वागत व उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अतिथियों का परिचय देवेंद्र पोरवाल करवाया।

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन और प्रज्ञा एसोसिएट्स के प्रो. अजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad

#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : प्रशस्य जेम्स के डायरेक्टर संदीप पाण्डेय की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad


#8th_Anniversary_of_NayaSabera  : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से नया सबेरा परिवार को आठवीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें