#VaranasiNews: लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। राजातालाब पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को जमुआ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई। लड़की के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि बलरामपुर जिले के महाराजगंज थाना के लोनियन पुरवा विजयी डीह निवासी आनंद पटेल शनिवार को लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस पर पुलिस एक्टिव हो गई। वहीं आरोपित को सूचना के आधार पर आरोपित को धर-दबोचा। वहीं लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय तिवारी, महिला उपनिरीक्षक करिश्मा तिवारी थाना और कांस्टेबल चंचल कुमार शामिल रहे।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें