नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी। स्थानीय थाने के सामने चाय-पान की दुकान चला रहे 30 वर्षीय युवक ने शनिवार की देर शाम घर से कुछ दूर स्तिथ पाही पर फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवपरीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी अंतिम गिरी (30) बरसठी थाने के सामने कई वर्षों से गुमटी रख कर चाय-पान की दुकान से अपना जीवन यापन करता था।
बताया जा रहा है कि, शनिवार की शाम घर से कुछ दूर स्तिथ पाही पर संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। काफी देर तक घर ने पहुचने पर परिजन पाही पर गए तो देखा की वह फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुच आवश्यक कार्यवाई में जुट गए। अंतिम के फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। मृतक के पास 5 वर्ष और 3 वर्ष की दो पुत्रियां एवं एक 3 माह का पुत्र है। अंतिम के मौत के बाद पत्नी माला देवी गम के दहाड़े मारकर रो रही है। रविवार को जिले से आई फोरेंसिक जांच टीम ने भी घटना स्थल पर पहुच पड़ताल किया।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ