नया सवेरा नेटवर्कजौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा 1 अप्रैल 2005 से पूर्व विज्ञापित परन्तु 1 अप्रैल 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल करने पर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ-ठकुराई गुट इसके लिए लगातार कई वर्षों से संघर्ष कर रहा था, देर से ही सही लेकिन सरकार के इस फैसले से संगठन एवं समस्त शिक्षक -कर्मचारी हर्षोल्लासित हैं। साथ ही प्रदेश संरक्षक ने कहा है कि प्रदेश सरकार को निकट भविष्य में सभी शिक्षकों कर्मचारियों के लिए NPS समाप्त कर पूर्व प्रचलित पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg) | Ad
|
|
|
 |
Advt.
|