#LucknowNews: स्कूल क्लर्क ने फांसी लगाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार रात स्कूल क्लर्क अरविंद कुमार (47) ने फांसी लगा ली। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विनीतखंड निवासी अरविंद कुमार निजी स्कूल में क्लर्क थे। पिता भोलनाथ के मुताबिक बीते शुक्रवार रात अरविंद खाना खाकर सोने चले गए। सुबह आठ बजे अरविंद की मां कमरे में गई तो वह पंखे से गमछे के फंदे के सहारे लटके हुए थे। जिसे देख उनकी चीख निकल गई। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पांडेय के मुताबिक फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। अरविंद का पत्नी से कुछ समय से अलगाव चल रहा है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News