#Poetry: इस धरा को क्या दिया है | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

पर्यावरण दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं 


इस धरा को क्या दिया है  


आगमन-प्रस्थान धरती,
पर हमेशा ही चलेगा,
प्रश्न यह है,आपने -
अपनी तरफ से क्या किया है?

इस धरा ने हम सजीवों,
के लिए सब कुछ दिया है,
प्रश्न यह है,हम चरों ने -
 इस मही को क्या दिया है?

पेड़-पौधों ने दिए फल,
जी रहे हैं सांस पाकर,
भानु नित ऊर्जा परोसे,
जल दिए हैं मेघ आकर,
जन्म से अवसान तक,
हर पग प्रकृति से ही लिया है 
प्रश्न यह है हम चरों ने 
 इस मही को क्या दिया है?

जिंदगी की राह में,
कितना दिया, कितना मिला,
सोचने से पूर्व ही,
करने लगे सब क्यों गिला?
खिलखिलाती इन हवाओं,
ने तुम्हें पग-पग दिया है,
 *प्रश्न यह है हम चरों ने -
 इस मही को क्या दिया है?

पाठ समता का पढ़ाएं,
नीर,नीरद,तरु,हवाएं,
हर किसी को देखकर,
हर पुष्प निश्छल मुस्कराएं,
विष मनुज द्वारा समर्पित,
झील -सागर ने पिया है,
प्रश्न यह है हम चरों ने 
 इस मही को क्या दिया है?

है हमें अधिकार पर,
कर्तव्य का भी बोध हो,
अब धरा कैसे बचेगी -
इस दिशा में शोध हो,
देख लो व्याकुल हमारी -
रत्नगर्भा का हिया है,
प्रश्न यह है हम चरों ने 
 इस मही को क्या दिया है?

ध्वनि प्रदूषण कर रहे हम,
जल प्रदूषण कर रहे हम,
काटते हैं रोज तरु,
यमराज से रण कर रहे हैं,
पाप का भागी है वह भी -
आज जो मुंह सी लिया है,
प्रश्न यह है हम चरों ने -
 इस मही को क्या दिया है?

सुरेश मिश्र (पर्यावरण प्रेमी)


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें