फेक न्यूज़ और फेक कॉल से परेशान राजनीतिक दल और नेता | #NayaSaveraNetwork


एड.रवि व्यास ने दर्ज कराई शिकायत

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच उसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। फेक न्यूज़ और फेक कॉल से सिर्फ राजनीतिक दल और नेता ही परेशान नहीं हैं, अपितु आम आदमी भी परेशान दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले दिनों शपथ विधि समारोह में दिए गए अपने भाषण में मंत्रियों और सांसदों को फेक कॉल से आगाह कर चुके हैं। बेलगाम हो रहे द न्यूज़ और फेक कॉल के कारण असली मीडिया भी प्रभावित हो रही है। कंप्यूटर पर किसी अखबार के कटिंग की तरह मनमानी न्यूज़ टाइप करके उसे प्रसारित कर देना आम बात हो गई है। परंतु इस प्रकार की फेक न्यूज़ के चलते आम जनता भ्रमित हो रही है। मीरा भायंदर के युवा भाजपा नेता   एड रवि व्यास ने ऐसी ही एक फेक न्यूज़ के खिलाफ पुलिस आयुक्त तथा पुलिस उपायुक्त कार्यालय में पत्र तथा ईमेल द्वारा शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती पत्र के साथ रवि व्यास ने फेक न्यूज़ की कटिंग भी संलग्न की है जिसमें लिखा गया है कि रवि व्यास भाजपा छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन पकड़ने जा रहे हैं। उनकी पार्टी के साथ डील चल रही है। पुलिस आयुक्त तथा उपयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने फेक न्यूज़ प्रसारित करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ