#MumbaiNews: काव्यसृजन की अविस्मरणीय मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। रा.सा.सा.व सांस्कृतिक न्यास काव्यसृजन की 133 वीं मासिक काव्य गोष्ठी डॉ. प्रमोद पल्लवित की अध्यक्षता में ऐरो एकाडमी सफेदपुल साकीनाका मुम्बई में अविस्मरणीय रूप से सम्पन्न हुई। संचालन संगठन मंत्री माताप्रसाद शर्मा ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ किया। ऐरो एकाडमी की मुखिया रीमा यादव की उपस्थिति आयोजन को और सुन्दर बना दिया।
यह आयोजन अविस्मरणीय इस लिए रहा कि हमारे दो मार्गदर्शक हौंसिला प्रसाद "अन्वेषी" व मोतीलाल बजाज जी तकनीक के सहारे अपना काव्य पाठ उपस्थित सभागार में लोगों के सम्मुख प्रस्तुत किया। इनकी जीजीविसा को नमन है। उपस्थित कवियों में पं. जमदग्निपुरी, कल्पेश यादव, श्रीधर मिश्र, सजनलाल यादव, आनंद पाण्डेय केवल, डॉ प्रमोद पल्लवित, माताप्रसाद शर्मा, रीमा यादव, कु. स्नेहा शर्मा ने एक बढ़कर बढ़कर एक रचनायें प्रस्तुत कर आयोजन को सफल बनाया।
पं.जमदग्निपुरी के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित लोगों ने सरस्वती का पूजन किया। कल्पेश यादव ने वंदना की। आभार आत्मिक ने प्रकट किया। अध्यक्षीय उद्वोधन में पल्लवित ने सभी कवियों की विधिवत समीक्षा की और उत्साहवर्धन किया।