BREAKING

#JaunpurNews : पौधरोपण के प्रति जनमानस को करें जागरूक: त्रिवेणी | #NayaSaveraNetwork

थानाध्यक्ष ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय विकास खण्ड में स्थित श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल ईशापुर में पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करने की बात कही।साथ ही आगे कहा कि प्राकृतिक संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये वनों का विस्तार करना आवश्यक है। वृक्षों से प्रकृति एवं पर्यावरण दोनों का संरक्षण होता है। वर्तमान परिवेश में हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम एक पौधरोपण करने का संकल्प लेकर वृक्षों से प्रकृति का अनुपम श्रृंगार करें। वृक्ष धरा के आभूषण हैं। जहां वृक्षों से ही हमें शुद्ध प्राणवायु प्राप्त होती है, वहीं एक ही सुन्दर वृक्ष अपनी सुगन्ध बिखेरकर पूरे वातावरण को सुगन्धित कर देता है। इस दौरान फलदार वृक्ष आम, अमरूद, बरगद और ढिठोर के पौधे लगाये गये। कार्यक्रम का संयोजन पत्रकार आशुतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक विवेक सिंह, उमेश यादव, प्रेमशंकर सिंह, चन्द्रमा पाण्डेय, विवेकानन्द सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह, पीआरडी आनन्द यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें