#JaunpurNews : जौनपुर की दोनों सीटों पर सपा की बढ़त बरकरार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की बढ़त बरकरार है। जौनपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी 16588 वोट से आगे चल रहे हैं। सपा के बाबू सिंह कुशवाहा को 112683 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के कृपाशंकर सिंह को 96095 वोट मिले हैं। इसके अलावा बसपा के श्याम सिंह यादव को 42505 वोट मिले हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। मछलीशहर की बात करें तो यहां की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने भाजपा के प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद बीपी सरोज से काफी आगे चल रही है। उन्हें 174498 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के प्रत्याशी को 148112 वोट मिले। सपा की प्रत्याशी 26386 वोट से आगे चल रही हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। बसपा के प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 55067 मिले हैं। जौनपुर और मछलीशहर लोकसभा सीटों की मतगणना जारी है। लगातार अपडेट के लिए आप नया सबेरा के साथ जुड़े रहिए।