#JaunpurNews : जौनपुर में रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : जौनपुर में रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
  • 108 जल कलश यात्रा मंत्रोच्चारण से हुई आरंभ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा समिति तथा श्री जगन्नाथ जी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रथ यात्रा महोत्सव का आरंभ नगर के श्री हनुमान घाट से स्नान जल कलश के १०८ जल कलश यात्रा आचार्य डॉ श्री रजनीकांत द्विवेदी के मंत्रोच्चारण से आरंभ हुआ। संयोजक नीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में जल कलश यात्रा हनुमान घाट, शाही किला, मानिक चौक होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर रासमंडल पहुंचकर प्रभु श्री जगन्नाथ जी, सुभद्रा जी एवं बलभद्र जी को १०८ कलश से विधिवत स्नान कराया गया। पौराणिक मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को अधिक गर्मी से पीड़ित होकर प्रभु श्री जगन्नाथ जी 38, सुभद्रा जी 33 एवं श्री बलभद्र जी 37 जल कलश से स्नान करते हैं।


#JaunpurNews : जौनपुर में रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
इस पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री जगन्नाथ जी मंदिर रासमंडल में रथ यात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह 'रानू', महामंत्री शिव शंकर साहू, सह संयोजक राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्र, यात्रा प्रभारी पंडित निशाकांत जी, राजेश गुप्ता, आशीष यादव, संतोष गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, संजय गुप्ता CA, भरत कपूर, संजय पाठक, मनीष गुप्ता, मनोज मिश्रा, आलोक वर्मा, सौरभ रस्तोगी, राजेश तिवारी, केतन अस्थाना समेत अनेकों नर नारियों सहित भक्त उपस्थित होकर भगवान के विग्रह को विधिवत स्नान कराया। भगवान का विधिवत पूजन हुआ तथा हलवा चना का भोग लगाकर सभी भक्तों में वितरित किया गया। यात्रा की सकुशल संपन्नता हेतु अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने सभी के प्रति आभार वह कृतज्ञ व्यक्ति की।


#JaunpurNews : जौनपुर में रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें