#JaunpurNews : दबंग युवकों ने विवादित जमीन पर ताला तोड़कर किया कब्जा | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज बाजार में रविवार को आधा दर्जन बाइक पर सवार दर्जनभर युवकों ने विवादित जमीन पर ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। कब्जा कर रहे युवकों से थोड़ी दूर साईंनाथ मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा पूछताछ के दौरान अराजकतत्वों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। जवाब में ग्रामीणों द्वारा चलाये गए ईंट पत्थर से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने मौके से दो खोखा बरामद कर घायल को अस्पताल भेजा। उक्त बाजार निवासी राजेन्द्र जायसवाल का पुस्तैनी मकान है। उसी मकान में उनके बड़े पिता सीताराम रहते थे। इनके परिवार से एक पक्ष अफजाल पुत्र मुनीर को बेच दिया। विवाद पश्चात मकान में करीब 4 साल से ताला लग गया। सुबह अफजाल पक्ष दर्जनभर अराजकतत्वों के साथ पहुंच ताला तोड़ मकान पर कब्जा कर लिया। मौके से बाइक सवार अराजकतत्वों ने बाजार से ऐतिहासिक साईंनाथ मंदिर पर पहुंच गए। मंदिर पर बड़ी संख्या में युवकों को देख ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू कर दी तो बौखलाए युवकों में एक युवक ने पिस्टल से दो बार हवाई फायरिंग कर भागने लगे। ग्रामीणों द्वारा चलाये गए जवाबी ईंट पत्थर से शिवा सिंह निवासी गोनापार सिकरारा घायल हो गया। सूचना पर पहुँचे इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह ने पहुँच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेंद्र की तहरीर पर 8 नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

*D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  - Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें