#JaunpurNews : 35814 वोटों से आगे चल रही सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज, रचेंगी नया इतिहास | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मछलीशहर लोकसभा से इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी प्रिया सरोज 35 हजार वोटों से आगे चल रही है। इससे तो यही लगता है कि वह मछलीशहर लोकसभा की सीट जीतकर संसद में जाएंगी। इसके साथ ही जौनपुर जिले में सबसे कम उम्र की सांसद बनने का भी रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। आप बता दें कि अब तक हुए मतगणना में प्रिया सरोज को 214180 वोट मिल चुके हैं जबकि भाजपा के प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद बीपी सरोज को 178366 वोट मिले हैं। प्रिया सरोज 35 हजार 8 सौ 14 वोटों से आगे चल रही है। इतना बड़ा अंतर को अब कम कर पाना आसान नहीं लगता है। कोई चमत्कार ही होगा जो भाजपा के प्रत्याशी को विजयश्री दिला सके। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। इसके अलावा बसपा के प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को 66350 वोट मिले हैं।