#JaunpurNews : दोनों सीटों पर पड़े थे 10-10 लाख वोट, जौनपुर में 3 लाख वोटों का आ चुका है रिजल्ट, मछलीशहर से सपा प्रत्याशी 36 हजार 949 वोटों से आगे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले की जौनपुर लोकसभा सीट पर 10 लाख 99 हजार 223 वोट पड़े थे जिसमें से 3 लाख 60 हजार 948 वोटों का रिजल्ट आ चुका हैं, जिसमें सपा प्रत्याशी 20513 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा 157370, भाजपा से कृपाशंकर सिंह 136857, बसपा से श्याम सिंह यादव 57758 वोट मिले हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। मछलीशहर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां पर 10 लाख 57 हजार 361 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें से अब तक 5 लाख 25 हजार 366 वोटों का रिजल्ट आ चुका है। इसमें सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज 2 लाख 28 हजार 666 प्राप्त कर चुकी हैं और वो 36 हजार 949 वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा भाजपा के बीपी सरोज 191717, बसपा के कृपाशंकर सरोज 73586 वोट मिले हैं। यह खबर आप नया सबेरा डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं। अब भी वोटों की गिनती जारी है। देखिए सपा दोनों सीटों को अपने पाले में करने में कामयाब होती है या भाजपा दोनों सीटों को अपने पाले में करने में कामयाब होगी। फिलहाल नया सबेरा डॉट कॉम पर आपको पल पल की खबर मिलती रहेगी। आप जुड़े रहिए हमारे साथ। पढ़ते रहिए हमारी खबर।