#VaranasiNews: अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी पहुंची काशी, किया दर्शन-पूजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। वेब सीरीज मिर्जापुर में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने गुरुवार बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और मां गंगा का दर्शन पूजन किया। मिर्जापुर-3 की रिलीज से पहले उसकी की सफलता के लिए श्वेता त्रिपाठी काशी में दर्शन पूजन किया। शाम को गंगा आरती में शरीक हुईं।
इसके पहले अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने सुबह-सुबह गंगा के घाटों पर और उस पार रेत पर अपने ट्रेनर त्रिदेव पांडेय के साथ वर्कआउट किया। श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि यह नगरी अद्भुत है। हर किसी को काशी आना चाहिए। यहां की गलियां मुझे बहुत आकर्षित करती हैं।
मुझे जब भी समय मिलता है मैं काशी जरूर आती हूं। उन्होंने बताया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘मिर्जापुर-3 पांच जुलाई को रिलीज होगी। मिर्जापुर के पहले और दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के साथ श्वेता त्रिपाठी के किरदार के लोगों ने खूब पसंद किया था। श्वेता त्रिपाठ ने इस वेबसीरीज में गोलू गुप्ता का किरदार निभा रही हैं। अबतक कई वेबसीरीज में काम कर चुकीं श्वेता त्रिपाठी मुंबई आने से पहले अपना कुछ समय अण्डमान- निकोबार द्वीपसमूह में भी व्यतीत किया था। वह मूलत: दिल्ली की रहने वाली हैं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi
.jpg)
.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A4%E0%A5%83%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF.jpg)