#VaranasiNews : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

#VaranasiNews : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सारनाथ थाना की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लड़की को भगाकर अपने साथ ले गया था। वहीं उसके साथ गंदी हरकत की थी। पुलिस मुकदमा दर्जकर उसको तलाश रही थी।  गिरफ्तार आरोपित गाजीपुर के सैदपुर के भीमापार निवासी हाल पता जयरामपुर चौबेपुर शोबराती ने पुलिस को बताया कि नाबालिग लड़की के साथ उसका प्रेमप्रपंच चल रहा था। दोनों साथ भाग गए। जब पता चला कि मुकदमा दर्ज हो गया है तो वापस घर लौटने का निर्णय लिया। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस टीम में दारोगा प्रदीप सिंह और सौरवपति त्रिपाठी शामिल रहे।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें