#LucknowNews: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन | #NayaSaveraNetwork

  • कार्यकर्ताओं की पुलिस ने झड़प, पुलिस ने नेताओं को लिया हिरासत में

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कार्यालय से 1090 चौराहे की ओर से आगे बढ़ते ही पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया, बल्कि नेताओं में हिरासत में लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया।

आप के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के निर्देश पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को प्रदर्शन किया। निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा कि 20 जून को अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली। तुरंत ईडी ने स्टे लगवा लिया। फिर सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। पूरा तंत्र केजरीवाल जेल से बाहर न निकलने के प्रयास में लगा हुआ है। ये तानाशाही है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ न कोई सबूत है, न ही कोई मनी ट्रेल मिला है और न ही कोई पैसा अभी तक बरामद हुआ है। इसके बावजूद उन्हें जेल में डाल रखा है। यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा लिया। भाजपा सरकार के खिलाफ आप का संघर्ष जारी रहेगा। छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कहा कि केन्द्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। प्रदर्शन में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बीएन खरे, अनिल राजवंशी, अतुल सिंह, अंकित परिहार, इरम रिजवी, नूर सिद्दकी और पंकज यादव शामिल हुए।

*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें