#VaranasiNews: पहलवानों ने दांव-पेच लगाए, दी पटखनी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। विश्व कुश्ती दिवस पर गुरुवार को बड़ालालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में प्रतियोगिता कराई गई। प्रशिक्षु पहलवानों ने दांव-पेच लगाये और एक-दूसरे को पटखनी दी। अनुभवी पहलवानों ने कुश्ती के गुर भी सिखाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने किया। बालिका वर्ग में 40 किग्रा भार वर्ग में खुशी शर्मा प्रथम, अंकिता यादव द्वितीय रहीं। 50 किग्रा भार वर्ग में खुशबू कुमारी ने प्रथम स्थान पाया। बालकों में 45 किग्रा भार वर्ग में सुधांशु यादव प्रथम, कृष्णा द्वितीय रहे। 50 किग्रा में उपेंद्र कुमार प्रथम और हिमांशु यादव द्वितीय, 55 किग्रा में नितेश कुमार प्रथम, विशाल द्वितीय, 60 किग्रा में आशुतोष पाल प्रथम और दूसरे स्थान पर जाहिद अली रहे।
65 किग्रा में मुलायम यादव प्रथम और गगनदीप यादव दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक उमेश कुमार यादव, संतोषी कुमारी, उमेश कुमार, सुनील यादव थे। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी शम्सी रजा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान लक्ष्मण यादव, फुटबॉल प्रशिक्षक इरशाद अहमद, एथलेटिक्स प्रशिक्षक चंद्रभान यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक दिलीप यादव, बास्केटबॉल प्रशिक्षक नागेंद्र चौरसिया, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक धर्मवीर यादव, कबड्डी प्रशिक्षक शिखा सिंह, बॉक्सिंग प्रशिक्षक दीपिका तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, गोरख यादव आदि थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi
%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
