#VaranasiNews: प्रधान की मां के गले की चेन नोच कर फरार हुए उचक्के, छानबीन में जुटी पुलिस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। चोलापुर थाना के कपिसा गांव के प्रधान अजीत सिंह की मां दुर्गावती देवी के गले की चेन नोचकर उचक्के फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपितों की पहचान की जा रही है। शनिवार को प्रधान के घर नई स्कॉर्पियो आने पर दुर्गावती देवी अपने पोते विक्की सिंह के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थीं।
जाते समय उनके गले में सोने का चेन लटक रहा था। उचक्कों की नजर उस पर पड़ी तो उनके पीछे लग गए। उचक्के सोना साफ करने के नाम पर गांव के कई घरों में गए। सभी ने इनकार कर दिया। प्रधान के पड़ोसी बुद्धु सिंह के यहां महिलाए सोना साफ कराने लगीं। इस बीच मंदिर से लौट रहीं दुर्गावती भी पहुंच गईं। पोता विक्की घर में चला गया। दुर्गावती को अकेला देख उचक्के उनके पीछे चल दिए। घर के बाहर ही मौका देख बदमाशों ने वृद्ध महिला के गले से चेन नोंच कर फरार हो गए।