#VaranasiNews: वोट डालने जाना है अपना फर्ज़ निभाना है | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को पद्मश्री डॉ• सोमा घोष ने मतदान जागरूकता अभियान चलाया। डॉ• घोष, प्राचार्य, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने कॉलेज के आसपास के क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। इस दौरान ‘वोट डालने जाना है अपना फर्ज़ निभाना है,‘करें राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान एवं ‘जो है सच्चा और ईमानदार, वहीं है मतदान का हकदार और ‘लोकतंत्र की छेड़ें तान, पहले चलो करें मतदान नारे लगाए। कॉलेज लौटकर डॉ• सोमा घोष ने छात्राओं को संगीत के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल,प्राचार्य डॉ• मंजू द्विवेदी ने भी छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi
%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)

