#VaranasiNews: महिला पुलिस कर्मियों को सीपी करेंगे पुरस्कृत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित नारी शक्ति संवाद की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में रही। बेहतर प्रबंधन के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महिला पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कार की घोषणा की। अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) ममता रानी चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त नीतू, सहायक पुलिस उपायुक्त प्रज्ञा पाठक, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चंचल त्यागी और अपर नगर मजिस्ट्रेट शिवानी ने महिला पुलिसकर्मियों का नेतृत्व किया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News
Varanasi