#VaranasiNews: 12 स्कूलों के बच्चों ने देखा भारत कला भवन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर बीएचयू के भारत कला भवन और इंटैक वाराणसी की तरफ से दो दिवसीय गतिविधि सत्र ‘डिस्कवर, डिबेट, डिलाइट का आयोजन किया गया। आयोजन में 12 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और भारत कला भवन संग्रहालय की विभिन्न वीथिकाओं का भ्रमण कर इतिहास के बारे में जाना।
पहले गतिविधि सत्र ‘लुक एंड स्पीक में छात्रों ने संग्रह देखने के तरीके के बारे में जाना। इसके अलावा छात्रों ने लेखन के इतिहास, ताड़ के पत्ते की पांडुलिपियों पर एक संवाद सत्र और प्रश्नोत्तरी सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम की संकल्पना भारत कला भवन की उपनिदेशक डॉ. जसमिंदर कौर और इंटैक वाराणसी के संयोजक अशोक कपूर ने की। इस मौके पर डॉ. सुरेश नायर, निर्मल जोशी, अदिति गुलाटी, विनोद कुमार, डॉ. देवेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. प्रियंका चंद्रा, दीपक भरथन अलाथुर, डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह, जावा मधुर आदि उपस्थित थे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

