#PunjabNews : ट्रैक्टर-कार की टक्कर से दो लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फगवाड़ा। पंजाब में जालंधर जिले के फिल्लौर कस्बे के पास गुरुवार की रात ट्रैक्टर और कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि घटना कल देर रात उस वक्त हुई, जब कार सवार लुधियाना लौट रहे थे। उसी दौरान एक ट्रैक्टर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी , जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को फिल्लौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सरवन कुमार और बैबाव के रूप में हुई है। घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात आधे घंटे तक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)
