BREAKING

#MumbaiNews: कांस फिल्म फेस्टिबल में रिलीज हुआ फिल्म संयोग का ट्रेलर | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews: कांस फिल्म फेस्टिबल में रिलीज हुआ फिल्म संयोग का ट्रेलर | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिबल में अभय सिन्हा की आने वाली फिल्म संयोग का ट्रेलर और पोस्टर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने रिलीज किया। यशी फिल्म्स और अभय सिन्हा प्रस्तुत पारिवारिक कहानी पर आधारित भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म संयोग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी है, जहां राजपाल यादव ने इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया।

रापचिक ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज फिल्म संयोग के ट्रेलर को राजपाल यादव ने देखा और उसे सराहा भी कहा कि भारतीय फ़िल्म उद्योग की बात ही कुछ और है। उन्होंने कहा कि हर भाषाओं में बनने वाली फिल्म अब दुनिया भर के दर्शकों के सामने इस महोत्सव के जरिए प्रदर्शित होगी। इसमें भोजपुरी भी शामिल है। यह बेहद खुशी की बात है। वही अभय सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी सात समुन्द्र पार की धरती की है, लेकिन इसका मिजाज पूरी तरह से भोजपुरी समाज से जुड़ा हुआ है और इस फिल्म की कलात्मक प्रस्तुति की गई है जिस वजह से यह अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शित की जाने लायक सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में से एक चुनी गई।

यशी फिल्म्स प्रा. लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म संयोग के निर्माता अभय सिन्हा हैं और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। फिल्म के सह-निर्माता अनिल कुमार सिंह हैं। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, संजय पांडे, अनीता रावत, संजीव मिश्रा, सूर्या द्विवेदी, जे.नीलम, संतोष पहलवान मुख्य भूमिका में हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी वासु हैं। संगीतकार साजन मिश्रा एवं शुभम तिवारी और गीतकार अरबिन्द तिवारी, आशुतोष तिवारी, शेखर, मधुर हैं। कोरियोग्राफर एम. ​​के. गुप्ता (जॉय) और डिजिटल पार्टनर कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड है।

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें