BREAKING

#VaranasiNews: राजकुमार और जाह्नवी पहुंचे काशी, कहा-यह फिल्म केवल स्पोर्ट्स नहीं, इमोशन से भरी जर्नी... | #NayaSaveraNetwork


#VaranasiNews: राजकुमार और जाह्नवी पहुंचे काशी, कहा-यह फिल्म केवल स्पोर्ट्स नहीं, इमोशन से भरी जर्नी... | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। एक्टर राजकुमार राव व जाह्नवी कपूर अपने आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि यह केवल स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म नहीं बल्कि, इसमें प्यार है, इमोशन है, ड्रामा है।राजकुमार राव ने कहा कि "फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा ही नहीं बल्कि, इसमें लव स्टोरी के साथ-साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए सपने को फिर से जिंदा करने और उसे जीने की कहानी को बहुत ख़ूबसूरती से दर्शाया गया है। जान्हवी कपूर ने कहा कि "ये सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी नहीं है, बल्कि इमोशंस से भरी एक जर्नी है।"

#VaranasiNews: राजकुमार और जाह्नवी पहुंचे काशी, कहा-यह फिल्म केवल स्पोर्ट्स नहीं, इमोशन से भरी जर्नी... | #NayaSaveraNetwork

राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के मंच पर पहुँचते ही फैन्स की काफी भीड़ जमा हो गई। सभी अपने पसंदीदा एक्टर्स के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे। इसके बाद जाह्नवी ने अपने मोबाइल से फैन्स के साथ सेल्फी ली। इसके बाद दोनों एक्टर्स काशी के सुप्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर फिल्म की सफलता का आशीर्वाद लिया। बता दें कि राजकुमार और जाह्नवी की फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज़ होगी। इसका ट्रेलर लांच हो चुका है। ट्रेलर को दर्शकों की ओर से काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में राजकुमार और जाह्नवी के अलावा ज़रीना वहाब, हिमांशु जयकार, कुमुद मिश्रा और राजेश शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के निर्देशक शरण शर्मा हैं। 



*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें