#RajasthanNews : ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की साइबर थाना पुलिस की टीम ने फ्लिपकार्ट कंपनी को फर्जी ऑर्डर देकर डिलीवरी लिमिटेड कंपनी के सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर एक करोड़ 12 लाख 33 हजार 900 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों हरिओम कुमार सेन (25) निवासी नांगल सुमेरसिंह थाना मंडावर जिला दौसा एवं राहुल शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा (26) निवासी सुभाष नगर थाना एनईबी अलवर को गिरफ्तार किया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)