#RajasthanNews : मकान का बरामदा ढहने से मां बेटी की मौत, एक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में कल देर रात एक पक्के मकान का बरामदा ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी घायल हो गई। थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने रविवार को बताया कि कल आधी रात को भैरू सिंह दरोगा के पक्के मकान का बरामदा अचानक ढह गया, जिस उसकी पत्नी राधा और पुत्रियां गणी (आठ), सपना (13) मलबे में दब गयीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को मलबे से निकाला।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)