#MumbaiNews : श्री खाटू श्याम 56 भोग महोत्सव शामिल हुए ओम बिरला और लखबीर सिंह | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews : श्री खाटू श्याम 56 भोग महोत्सव शामिल हुए ओम बिरला और लखबीर सिंह  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुम्बई। श्री खाटू श्याम महराज को कौन नहीं जानता सारी दुनिया के श्रीकृष्ण भक्तों में राजस्थान के सीकर जिले में स्थित यह तीर्थस्थल विश्वप्रसिद्ध है। इस मंदिर की महिमा अपरम्पार है और श्री खाटू श्याम जी के भक्तों में उनकी एक अलौकिक सी छवि दिखाई देती है। इन्हीं श्री खाटू श्याम जी महाराज के भक्त एडवोकेट अशोक सराओगी और उनकी धर्मपत्नी सरला अशोक सराओगी के नेतृत्व में श्रीखाटू श्याम मंडल ट्रस्ट मुम्बई द्वारा 56 भोग महोत्सव का एक सफल आयोजन किया गया। 

#MumbaiNews : श्री खाटू श्याम 56 भोग महोत्सव शामिल हुए ओम बिरला और लखबीर सिंह  | #NayaSaveraNetwork

यह आयोजन मुम्बई के गोरेगाँव में किया गया। जहाँ देश के तमाम बड़ी हस्तियों के साथ साथ हजारों की संख्या में श्री खाटू श्याम जी के भक्तो ने अपनी सहभागिताऔर उन्मुक्त मन से भाग लेकर श्री खाटू श्याम जी के आशीर्वाद स्वरूप 56 भोग का प्रसाद ग्रहण किया। मुम्बई के गोरेगाँव में हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में इस अवसर पर बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा के भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लखबीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमते हुए भी नज़र आये। इस पावन मौके पर श्री राधा कृष्ण भगवान की एक अद्भुत झांकी भी निकाली गई। 

मौके पर भारतीय लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। ओम बिरला भी राजस्थान से ही आते हैं और उनकी आस्था भी श्री खाटू श्याम जी को लेकर अटूट है।इस कार्यकम के आयोजक अशोक सराओगी ने कार्यक्रम को लेकर बताया की मै खुद श्री खाटू श्याम जी का बहुत बड़ा भक्त हूँ और आज मैं जो भी कुछ हूँ सब श्री खाटू श्याम जी महराज की महिमा और आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करके मन मे अति प्रसन्नता हो रही है, और यदि आगे भी मौका मिला तो ऐसे आयोजनों में हमारी सहभागिता होती ही रहेगी।

#MumbaiNews : श्री खाटू श्याम 56 भोग महोत्सव शामिल हुए ओम बिरला और लखबीर सिंह  | #NayaSaveraNetwork

 राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर एक ऐसा पवित्र स्थान है जो भगवान श्री कृष्ण के भव्य तीर्थस्थल के रूप में पूजा जाता है और भक्तों के ऊपर उनकी अपरम्पार कृपा और आशीर्वाद का आभास कराता है। श्री खाटू श्याम जी के मंदिर का निर्माण महाभारत काल के दौरान ही हुआ था। और तभी से लेकर आजतक लगातार यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है जिसमें लोग विभिन्न प्रकार की मन्नतों को साकार करने हेतु श्री खाटू श्याम जी के दर्शन को आते हैं। अपनी मनोकामना पूर्ण होते देख प्रसन्न भी होते हैं। 

मुम्बई में हुए इस 56 भोग महोत्सव में बड़ी बड़ी राजनीतिक और फ़िल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी मौजूद थीं जिनमें भारतीय लोकसभा के वर्तमान स्पीकर ओम बिरला, सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा, पन्ना गिल, अनूप जलोटा, ग़दर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा, कमल मुकुट, रतन जैन, डॉली बिंद्रा, कोमल गुलाटी, दिलीप गुलाटी, संजय भूषण पटियाला, नागेश मिश्रा, अन्नू पांडेय, राधा सिंह, कायनात अरोड़ा, न्याय द जस्टिस के हीरो जुबैर खान, सतीश जैन,निराली, परी सिंघानिया, आरबीएस कुमार, अविनाश शाही, और अश्विन कौशल आदि अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ