#NewDelhiNews: राहुल के नामांकन में सोनिया, प्रियंका भी रायबरेली पहुंचे | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट पर नामांकन भरने के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। रायबरेली में नामांकन की आखिरी तारीख है और श्री राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी तथा बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नामांकन के लिए रायबरेली पहुंच गए हैं। इस सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। 

कांग्रेस के अनुसार पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के इस सीट से श्री राहुल गांधी के नाम का ऐलान करने के बाद वह सोनिया गांधी तथा श्रीमती वाड्रा के साथ फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतर गए है। रायबरेली गांधी परिवार की परंपरागत संसदीय सीट है और श्रीमती सोनिया गांधी लोकसभा में 1999 से सीट का प्रतिनिधित्व करती रहीं हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए श्रीमती गांधी ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद इस सीट को लेकर तरह-तरह की अटकालें लगाई जा रही थीँ। 

अटकलें थी कि श्री राहुल गांधी केरल के वायनाड के साथ ही अपने पुराने अमेठी संसदीय क्षेत्र से और श्रीमती वाड्रा रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी लेकिन आज साफ हो गया कि श्रीमती वाड्रा चुनावी राजनीति से बाहर रहकर कांग्रेस के लिए प्रचार करती रहेंगी। पार्टी ने अमेठी की प्रतिष्ठित सीट से अनजान किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब मूल के श्री शर्मा राजीव गांधी के करीबी थे और उनके कहने पर ही 1983 में कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर अमेठी आए थे। वह गांधी परिवार के बहुत करीबी माने जाते हैं।


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ